IDFC FIRST Bank Recruitment: फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, 7 राज्यों में निकली एसोसिएट रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी, जानें डिटेल्स

By Vishal Singhania

Published on:

IDFC FIRST Bank Recruitment: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। IDFC FIRST Bank ने एसोसिएट रिलेशनशिप मैनेजर की पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती मध्यप्रदेश (इंदौर सहित), उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक , ओडिशा और आंध्रप्रदेश जैसे सात राज्यों में की जा रही है। खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स को भी मौका दिया जा रहा है, साथ ही जिनके पास NBFC सेक्टर का अनुभव है , उन्हें वरीयता भी मिल सकती है ।

IDFC FIRST Bank Recruitment विभाग और जॉब प्रोफाइल:

यह भर्ती रूरल बैंकिंग डिपार्टमेंट के तहत की जा रही है । इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने, हाई क्वालिटी क्लाइंट सर्विस प्रदान करने और कस्टमर रिटेंशन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी । इसके साथ ही उन्हें बैंक के प्रोडक्ट्स की सेल्स बढ़ाने और नए ग्राहकों को जोड़ने पर भी ध्यान देना होगा ।

IDFC FIRST Bank Recruitment जिम्मेदारियां (Roles & Responsibilities):

  • नए बाजार की पहचान करना और लोकल मार्केट के जरिए संभावित ग्राहकों को आकर्षित करना ।
  • बैंकिंग प्रोडक्ट्स की फ्रंटलाइन सेल्स और क्रॉस-सेलिंग करना ।
  • ग्राहकों को समय पर और बेहतर सेवाएं देना ताकि उनका अनुभव संतोषजनक रहे ।
  • नए प्रोडक्ट्स की बिक्री के टारगेट्स को पूरा करना ।
  • अपने एरिया के बिल्डर्स, बिजनेस कम्युनिटी और अन्य चैनलों के साथ तालमेल बनाकर नेटवर्क मजबूत करना ।
  • टीम के प्रदर्शन की निगरानी और मूल्यांकन करना ।

IDFC FIRST Bank Recruitment सफलता के मापदंड (Success Metrics):

इस पद पर सफलता को TAT (Turn Around Time), ऑपरेशनल एफिशिएंसी , कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन और प्रोसेसिंग क्वालिटी के आधार पर मापा जाएगा ।

IDFC FIRST Bank Recruitment शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए ।

IDFC FIRST Bank Recruitment अनुभव:

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास अगर NBFC सेक्टर में 2 साल तक का अनुभव है तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी । हालांकि, फ्रेशर्स भी इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

IDFC FIRST Bank Recruitment सैलरी स्ट्रक्चर:

सैलरी कैंडिडेट के अनुभव और लोकेशन पर निर्भर करती है ।

वेबसाइट AmbitionBox के अनुसार, IDFC FIRST Bank में एसोसिएट रिलेशनशिप मैनेजर की सालाना सैलरी ₹2 लाख से ₹9 लाख के बीच हो सकती है ।

IDFC FIRST Bank Recruitment जॉब लोकेशन:

ये वैकेंसी मध्यप्रदेश, राजस्थान , गुजरात , छत्तीसगढ़ , कर्नाटक , ओडिशा और आंध्रप्रदेश राज्यों के लिए हैं।

IDFC FIRST Bank Recruitment आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: Website Link

IDFC FIRST Bank कंपनी प्रोफाइल:

IDFC FIRST Bank एक प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक है, जो 18 दिसंबर 2018 को Infrastructure Development Finance Company (IDFC) और Capital First के मर्जर से बना था। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह बैंक पूरे भारत में अपनी सेवाएं दे रहा है और रूरल बैंकिंग सेक्टर में तेजी से विस्तार कर रहा है।

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास सेल्स व कस्टमर सर्विस की स्किल है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal Singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं aajtak.in की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Leave a Comment